बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए केदारताल झील का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी स्थित केदारताल झील का वैज्ञानिक एवं स्थलीय सर्वेक्षण किया जाएगा। ग्लेशियल झील से संभावित बाढ़ (GLOF) के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके लिए सर्वेक्षण कार्यक्रम तय किया है। सर्वेक्षण में झील की स्थिति, जलस्तर और संभावित GLOF जोखिम का आकलन किया जाएगा।
4,750 मीटर यानी 15,584 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए दल गंगोत्री धाम से करीब 15 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर झील तक पहुंचेगा। संलग्न_ फोटो (केदारताल झील, उत्तरकाशी)