बढ़ती महंगाई से त्योहार का बजट बिगड़ा: शिवांश
चिरमिरी | बढ़ती महंगाई ने त्योहार की खुशियों पर असर डाला है। शक्कर, खाद्य तेल, दाल और आटे जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। आर्थिक दबाव के चलते कई परिवार त्योहारी खरीदारी और खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं।
महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के भावनात्मक त्योहार पर भी महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। शक्कर और खाद्य तेल महंगे होने से मिठाइयों और पकवानों की लागत बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io