अपराध

बागपत: अधिवक्ता पर हमला, 4 लोगों पर केस दर्ज:कचहरी में हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बागपत: अधिवक्ता पर हमला, 4 लोगों पर केस दर्ज:कचहरी में हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

बागपत कचहरी में एक अधिवक्ता पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। अधिवक्ता जगमेर सिंह ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर को जयपाल सिंह और तीन अज्ञात लोग उनके चैंबर में घुस आए।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें एक मुकदमे में पैरवी छोड़ने की धमकी दी। अधिवक्ता के अनुसार, हमलावरों ने कहा कि "अगर तुमने उनके खिलाफ मुकदमे में पैरवी की तो वह तारीख तुम्हारी आखिरी तारीख होगी।" इसके बाद चारों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने अधिवक्ता जगमेर सिंह की तहरीर के आधार पर जयपाल सिंह सहित दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ देर शाम मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।