बागपत के सारंग ने यूपी पुलिस भर्ती में किया टॉप:प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, पिता दर्जी; दो बहनें पहले से पुलिस सेवा में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बागपत के सारंग ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 300 में से 276 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सारंग के पिता दर्जी हैं। बेटे की सफलता से परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है। रिजल्ट आने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार को कई जगह से सम्मानित करने के लिए भी निमंत्रण मिले हैं।
पिता सिलाई करते हैं, बेटे ने 12 घंटे पढ़ाई की सारंग के पिता लोकेंद्र प्रजापति सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां बबली गृहिणी हैं। सारंग ने ऑनलाइन पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की। वह रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ते थे। जरूरत पड़ने पर उन्होंने पिता के साथ मजदूरी भी की। सारंग ने हाईस्कूल में 81.5 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 78 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
इसके बाद उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की। दिल्ली के इंस्टीट्यूट से ली ऑनलाइन कोचिंग सारंग के पिता लोकेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन कोचिंग करता था। रिजल्ट आने के बाद कोचिंग सेंटर से फोन आया कि सारंग ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
इसके बाद उन्होंने यह जानकारी परिवार और परिचितों को दी। सारंग की सफलता की खबर फैलते ही घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी। परिवार को कई जगह से सम्मान समारोह में शामिल होने के निमंत्रण भी मिले हैं। दो बहनें भी पुलिस और सुरक्षा सेवा में सारंग के परिवार में पहले से ही दो बहनें पुलिस और सुरक्षा सेवा में हैं।
बड़ी बहन आशा का चयन 20 मई 2019 को यूपी पुलिस में हुआ था। वह उन्नाव में तैनात हैं। छोटी बहन आभा का चयन 22 जनवरी 2025 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ था। वह केरल में सेवा दे रही हैं। सारंग अब परिवार के तीसरे सदस्य हैं, जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगे। उनकी सफलता से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।
📡 स्रोत: NewsData.io