अपराध

बागपत में श्मशान में मिला महिला का शव:पुलिस को सूचना मिलने पर छोड़कर भागा पति, पुलिस को मिला लोकनायक अस्पताल का टैग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बागपत में श्मशान में मिला महिला का शव:पुलिस को सूचना मिलने पर छोड़कर भागा पति, पुलिस को मिला लोकनायक अस्पताल का टैग

बागपत के बड़ौत के छपरौली थाना क्षेत्र के एक श्मशान घाट में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव के पास बैठा पति वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के बेटे से पूछताछ कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरार पति की तलाश जारी है। अब जानिए पूरा मामला... चपरौली कस्बे के यमुना खादर स्थित श्मशान घाट में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति श्मशान में महिला के शव के पास अकेला बैठा है। व्यक्ति की पहचान छपरौली कस्बे के पट्टी धंधान गांव निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है।

चंद्रपाल देर रात अपनी पत्नी काजल (24) के शव के पास बैठा। पत्नी की मौत कैंसर से हुई थी। पुलिस को उसके शव की जांच करने पर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का टैग लगा मिला। खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चंद्रपाल मौके से फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पुलिस ने चंद्रपाल के बेटे को थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन उसने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि चंद्रपाल की तीसरी पत्नी का छह माह पहले निधन हो गया था। इसके बाद उसने चौथी शादी कर ली थी और दिल्ली में रह रहा था।

छह माह में तीसरी और चौथी शादी का मामला भी जांच में सीओ अंशु जैन ने बताया कि काजल की मौत के मामले में चंद्रपाल के पारिवारिक जीवन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। जांच में पता चला है कि उसकी तीसरी पत्नी की करीब छह माह पहले मौत हुई थी। इसके बाद उसने चौथी शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगा।

अब श्मशान घाट में काजल का शव मिलने और उसके पास से चंद्रपाल के फरार होने के कारण पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काजल की मौत के सही कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।