अपराध

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 की मौत:50 मीटर दूर तक बिखरीं लाशें, 16 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 की मौत:50 मीटर दूर तक बिखरीं लाशें, 16 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 7 साल के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार 32 श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से बदायूं लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1 बजे पिकअप को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिर करीब 10 फीट तक घिसटते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। 50 मीटर दूर तक लाशें बिखर गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल श्रद्धालु दर्द से कराहने लगे। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे किया।

फिर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मुन्नी देवी (55), सुगड़पाल (40), साधु (60), रामेश्वर यादव (60), प्रेमसिंह (40) और जितेंद्र (7) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लोगों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 7 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल 19 घायलों का बागपत और मेरठ में इलाज चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें- राजस्थान में दर्शन करने के बाद अपने घर बदायूं लौट रहे थे DM-SP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, परिजनों को सूचना दी हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। सपा नेता बोले- पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि सभी मृतक यादव परिवारों से हैं।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने फोन कर हादसे की जानकारी ली है। इसके बाद सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा- घायलों को बेहतर उपचार मिलना चाहिए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए।

मुश्किल घड़ी में सपा के सभी क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।