मनोरंजन

अब बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएगी 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएगी 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म भारत में अब 248 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एक बड़ा ऐलान किया है.

वो हाल ही में दूसरी बार मध्यप्रदेश के छतरपुर के प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचीं और मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया ने बागेश्वर धाम पर हनुमान जी के मंदिर परिसर में ही बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने का ऐलान किया.

दूसरी बार बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर महज 21 साल की हैं.

कम उम्र में ही हनुमान अंश जैसी बेहतरीन फिल्म बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है.

अपनी फिल्म के रिलीज होने के बाद वो बागेश्वर धाम पहुंचीं थी और उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की थी.

वहीं अब फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक बार फिर से वो बागेश्वर धाम बालाजी के दर्शन और बागेश्वर बाबा से मुलाकात के लिए पहुंची थीं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएगी अनुप्रिया नागर

बागेश्वर धाम पर पहुंचकर अनुप्रिया ने पेपटेक टाइम्स न्यूज से बातचीत की.

उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यासी बाबा (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पूर्वज हैं, जिन्हें हनुमान जी का साक्षात्कार हुआ था) ही उन्हें गाइड करेंगे तभी ये संभव है.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नीम करौली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म "हनुमान अंश" ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर 248 करोड़ से अधिक कमाई की है। इस सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश के प्राचीन पवित्र स्थल पर जाकर एक बड़ा ऐलान किया। यह विषय दर्शकों के लिए प्रेरणादायक है क्योंकि यह धार्मिक कथा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पौराणिक कथाएँ आज भी बड़ी दर्शक संख्या आकर्षित कर सकती हैं। आम जनता पर इसका असर सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकत

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।