बागेश्वर जिले के दर्शानी गांव में गुलदार के हमले से महिला घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 अक्तूबर 2026, बागेश्वर: बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील से लगे दर्शानी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला घायल हो गई। गीता देवी घर के पास घास काट रही थीं, तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
महिला ने साहस दिखाते हुए दराती से गुलदार पर पलटवार किया और शोर मचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
महिला के घायल होने की सूचना पर पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- बागेश्वर जिले के दर्शानी गांव में गुलदार के हमले में महिला घायल