बागेश्वर में रक्षाबंधन पर्व पर पेड़ों को ऐपण राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, रोपे पौधे

बागेश्वर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अनोखी पहल की गई है. भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर की ओर से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए. पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पेड़ों को राखी बांधना रहा.
स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तैयार की गई ऐपण कला वाली राखियां पेड़ों को बांधीं.
📡 स्रोत: News18 Hindi