राजनीति

बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव अधिसूचना जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव अधिसूचना जारी

28 सितम्बर 2026, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के 63 रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 62 और क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडे ने बताया कि नामांकन 30 सितंबर और एक अक्टूबर को दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और चार अक्टूबर को नाम वापसी होगी। पांच अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 12 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक और मतगणना 14 अक्टूबर को होगी।

बागेश्वर में ग्राम पंचायत सदस्य के 29, गरुड़ में 16 तथा कपकोट में 17 ग्राम पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।