व्यापार

बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जुलाई में शादी के बंधन में बंधी थीं. उन्होंने रोहन ठक्कर से शादी की थी. इस दौरान अर्जुन कपूर बेहद भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे.

अब शादी के कई दिनों बाद अंशुला ने अपने भाई का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को याद करके रो रहे हैं. इसके बाद अंशुला उन्हें गले लगा लेती हैं. मां को याद कर रोने लगे थे अर्जुन कपूर

अंशुला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अर्जुन मेहमानों के सामने स्टेज पर अपनी मां को याद करते हुए स्पीच दे रहे हैं. अर्जुन ने कहा था कि अगर उनकी मां यहां होती तो वो हर पल को एन्जॉय करती, डांस करतीं. अर्जुन कहते हैं, 'मैं अपनी मां के लिए कुछ कहना चाहता हूं. क्योंकि उन्हें पिछले कुछ दिनों का हर पल भा जाता.

हर रस्म उन्हें पसंद आती.' ये कहते हुए अर्जुन का गला भर आता है.

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

इसके बाद वो कहते हैं कि वो मेहमानों का खयाल रखती और जश्न मनाती. इसके बाद बाहर हो रही बारिश का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा था, 'बाहर जो इतनी बारिश हो रही है, वो उनकी खुशी के आंसू हैं. वो हमारे साथ हैं. ये उनका आशीर्वाद हैं.' इसके आगे बोलते हुए अर्जुन चुप हो जाते हैं और रोने लगते हैं. फिर अंशुला उन्हें हग करती हैं.

<div style="display: flex; flex-direction

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।