बहराइच: 75 साल के राम समूच की 25 साल से एक ही आस, 'गंगा मैया मेरा खेत वापस दे दो', घाघरा नदी के किनारे रोज करते हैं प्रार्थना

बहराइच के एक छोटे से गांव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग राम समूच , 25 साल पहले घाघरा नदी ने अपने विकराल रूप में उनका हरा-भरा खेत निगल लिया था. खेत तो चला गया, लेकिन उम्मीद नहीं गई.
आज भी हर रोज, झुकी हुई कमर और 75 साल की उम्र के बावजूद राम समूचे घाघरा के किनारे जाकर बैठते हैं, पानी को निहारते हैं और बस एक ही प्रार्थना करते हैं. गंगा मैया, मेरा खेत मुझे वापस दे दो.
📡 स्रोत: News18 Hindi