देश

बहराइच में आज धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी:105 साल पुराने रामजानकी मंदिर में खास सजावट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बहराइच में आज धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी:105 साल पुराने रामजानकी मंदिर में खास सजावट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात

बहराइच में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्साह दिख रहा है। मंदिरों के साथ ही अलग-अलग थानों में भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

गुरुवार देर रात तक बाजारों में श्रद्धालु लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मोर पंख, पालकी, झूले और पूजा-सजावट का सामान खरीदते नजर आए। नगर के चौक बाजार समेत मुख्य बाजारों में जन्माष्टमी के लिए दुकानें अच्छी तरह सजाई गई हैं। देर रात तक बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह दिखा।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को सजाने के लिए नए कपड़े, मुकुट, बांसुरी और दूसरी पूजन सामग्री खरीदी। शहर के छावनी क्षेत्र में करीब 105 साल पुराने रामजानकी मंदिर में भी जन्माष्टमी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और दूसरे देवी-देवताओं की मूर्तियों को नए कपड़े पहनाए गए हैं।

मंदिर परिसर को अच्छी तरह सजाया गया है। जन्मोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। जिले के अलग-अलग थानों में भी जन्माष्टमी पर्व के लिए सजावट की जा रही है। पुलिसकर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों को पूरा किया। पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य मंदिरों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर काफी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही संवेदनशील जगहों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।