बहतराई एक्सीलेंस सेंटर में खिलाड़ियों की डाइट पर विभाग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिलासपुर, 22 सितंबर 2026
बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों के भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत पर खेल और युवा कल्याण विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने संबंधित सहायक संचालक और भोजन प्रदायक फर्म को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। मामले की जांच के लिए दो अधिकारियों की समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।