बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है. महिला डबल्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने 69 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में चीन की जोड़ी को 16-21, 21-15, 21-13 से हरा दिया. बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचने से ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाता है.
महिला सिंगल्स में पीवी सिंधू और उन्नति हुड्डा, वहीं पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पहले ही बाहर हो चुके हैं. सिंगल्स में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है, लेकिन महिला डबल्स में गायत्री और ट्रीसा ने अब तक शानदार खेल दिखाया है.
मिक्स्ड डबल्स में भी भारतीय चुनौती समाप्त हो चुकी है, लेकिन पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से एक और पदक की उम्मीद बंधी हुई है. भारत का मेडल पक्का
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भिड़ंत चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान से हुई. पहले सेट में गायत्री और ट्रीसा बुरी तरह पिछड़ गई थीं. दोनों ने लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन वापसी नहीं कर पाईं, इसलिए पहला सेट 16-21 से हार गई थीं.
दूसरे सेट में भी जद्दोजहद देखने को मिली, लेकिन इस बार स्मैश का भारतीय जोड़ी ने सही ढंग से इस्तेमाल किया और सेट 21-15 से अपने नाम किया. 2 सेट के बाद मुकाबला एक-एक से बराबरी पर था. आखिरी सेट में चीन की जोड़ी टिक ही नहीं पाई और भारत के लिए गायत्री और ट्रीसा ने आखिरी सेट भी 21-13 के अंतर से जीत लिया.
जिया यी फान और झांग शू जियान को इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथी सीड मिली थी, इसलिए भारत के लिए यह जीत बहुत ऐतिहासिक भी है. यह भी पढ़ें: <a title="बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच?
गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/india-vs-sri-lanka-2nd-test-pitch-report-update-colombo-spin-or-batting-friendly-ind-vs-sl-3178086" target="_self">बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
📡 स्रोत: ABP Live Khel