खेल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा सिंगल्स खेलेंगे:डबल्स में 4 जोड़ियां उतरेंगी; पीवी सिंधु और आयुष की जीत से शुरुआत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा सिंगल्स खेलेंगे:डबल्स में 4 जोड़ियां उतरेंगी; पीवी सिंधु और आयुष की जीत से शुरुआत

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज अपने 6 मुकाबले खेलेगा। इनमें लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स और उन्नति हुड्डा विमेंस सिंगल्स में उतरेंगी। वहीं टीम विमेंस डबल्स में और मिक्स्ड डबल्स में 2-2 मुकाबले खेलेंगी। भारत ने टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार शुरुआत की है। पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी और तीन डबल्स जोड़ियां अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं। लक्ष्य सेन अपना पहला मुकाबला खेलेंगे लक्ष्य सेन राउंड ऑफ 64 में रोमानिया के कॉलिन्स फिलिमोन से भिड़ेंगे। टूर्नामेंट में लक्ष्य का यह पहला मुकाबला होगा। लक्ष्य अटैकिंग गेम के दम पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। विमेंस सिंगल्स में उन्नति हुड्डा का मुकाबला म्यांमार की थुजार थेट हार तिन से होगा। यह भी राउंड ऑफ 64 का मुकाबला है। रोहन कपूर-रुत्विका की जोड़ी के सामने कनाडा मिक्स्ड डबल्स में के राउंड ऑफ 64 में भारत की 2 जोड़ियां खेलेंगी। रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे के सामने कनाडा के जोनाथन बिंग त्सान लाई और क्रिस्टल लाई होंगे। वहीं दूसरे मुकाबले में अशिथ सूर्य और अमृता प्रमुथेश का मुकाबला तुर्किये के एम्रे सोनमेज और यासेमेन बेक्तास से होगा। विमेंस डबल्स में भी भारत के 2 मुकाबले विमेंस डबल्स के दोनों मुकाबले राउंड ऑफ 32 में खेले जाएंगे। कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी राउंड ऑफ 32 में बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा से भिड़ेगी। दूसरे मैच में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी अमेरिका की लॉरेन लैम और एलिसन ली से खेलेगी। आयुष शेट्टी का पहले दिन बड़ा उलटफेर भारत के लिए टूर्नामेंट का पहला दिन बेहद खास रहा। आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन चीन के शी यू ची को 21-14, 13-21, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। दोनों के बीच मुकाबला 73 मिनट चला। यह आयुष का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप है। सिंधु ने भी आसान जीत से शुरुआत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने पहले दिन सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से हराया। मुकाबला सिर्फ 29 मिनट चला। सिंधु अब कनाडा की वेन यू झांग के खिलाफ खेलेंगी। भारत के लिए डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन-एमआर अर्जुन, ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की जोड़ियों ने भी जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।