अपराध

बाइक से गिरी युवती के सिर को कार ने कुचला:अनूपपुर के धनगवां में हादसा; भ्रामक बयान देने पर साथी युवक हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाइक से गिरी युवती के सिर को कार ने कुचला:अनूपपुर के धनगवां में हादसा; भ्रामक बयान देने पर साथी युवक हिरासत में

अनूपपुर जिले के धनगवां गांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक से गिरने के बाद एक 25 वर्षीय युवती का सिर अज्ञात भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक चालक युवक को इलाज के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई मौत जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय के अनुसार, मृतका की पहचान रोशनी धुर्वे (25), निवासी लपटा (जैतहरी) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक ने अपना नाम अमित कुमार चौधरी (29), निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों साथ में आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक से गिरने के बाद युवती सड़क के बीच में गिर गई, तभी वहां से गुजर रहे किसी भारी वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। युवक बदल रहा बयान, पुलिस ने हवालात में रखा घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

पूछताछ के दौरान युवक हादसे को लेकर लगातार भ्रामक और बदलते बयान दे रहा था। कभी वह युवती द्वारा बाइक चलाने की बात कह रहा है तो कभी गिरने की सही वजह नहीं बता पा रहा है। युवक के असंतोषजनक जवाबों को देखते हुए पुलिस ने उसे फिलहाल हिरासत में रखा है।

परिजनों के आने के बाद होगी जांच पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक सदमे में भी लग रहा है, इसलिए परिजनों के पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह विस्तृत पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।