अपराध

बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर निकला दम, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर निकला दम, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा

केरल के त्रिशूर में शनिवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ है. हादसा कुट्टनेल्लूर इलाके में एक मॉल के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार शेरिन जॉन की मौके पर ही मौत हो गई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहा एक ऑटो रिक्शा अचानक बीच सड़क पर यूटर्न लेता है. ऑटो के पीछे बाइक से आ रहे शेरिन को अचानक ब्रेक लगाकर रुकना पड़ता है. उनके ठीक पीछे लोहे की सरिया लदी एक पिकअप वैन भी चल रही थी.

बाइक के अचानक रुकते ही पिकअप वैन को भी ब्रेक लगाना पड़ा.बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में रखी लोहे की सरिया ठीक से बंधी नहीं थीं. अचानक ब्रेक लगने के कारण सरिया आगे की तरफ खिसक गईं और शेरिन के शरीर में जा घुसीं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शेरिन को सरियों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।