देश

बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

कबीरधाम, 19 अगस्त 2026 कबीरधाम जिले में लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच हुई भिडंत में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ श्याम चरण की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं देवदास मार्कंडेय ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, तीसरे घायल पुनीत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।