बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस हारी: हिमंत बिस्वा सरमा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिलचर नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिलचर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ था।
चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार जाती है। उन्होंने कहा कि वास्तव में बैलेट पेपर पर कांग्रेस को और अधिक हार का सामना करना पड़ता है।
फ़ाइल फ़ोटो