बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज के समय में ज्यादातर लोग पैसे भेजने और लेनदेन के लिए मोबाइल बैंकिंग, UPI और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं.
इससे बैंकिंग का काम आसान तो हुआ है, लेकिन इसके साथ ही बैंक खातों से धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. कई बार साइबर ठग लोगों के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना पैसे निकाल लेते हैं.
हाल ही में ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा से ग्राहकों के बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से करोड़ों रुपये गायब होने का मामला सामने आया.
ऐसे में अगर कभी आपके बैंक खाते से बिना आपकी इजाजत के पैसे कट जाएं, तो घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत कुछ परिस्थितियों में ग्राहकों को पूरे पैसे वापस मिलने का प्रावधान है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...
खाते से पैसे कटते ही क्या करें?
अगर आपके बैंक खाते से धोखाधड़ी के जरिए पैसे निकल जाते हैं, तो सबसे पहले बैंक को इसकी जानकारी दें.
इसके लिए बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं.
साथ ही खाते को फ्रीज करने या डेबिट ब्लॉक करने का अनुरोध करें, ताकि आगे कोई ट्रांजैक्शन न हो सके.
इसके बाद आप इस धोखाधड़ी से जुड़े सभी सबूत को अपने पास सुरक्षित रखें.
इनमें ट्रांजैक्शन का SMS, ईमेल अलर्ट, बैंक स्टेटमेंट, स्क्रीनशॉट और शिकायत का रेफरेंस नंबर शामिल हैं.
इसके अलावा आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या "cybercrime.gov.in" (https://cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें.
कब बैंक को लौटाने पड़ सकते हैं पूरे पैसे?
RBI के नियमों के मुताबिक, अगर धोखाधड़ी बैंक की लापरवाही या सिस्टम की गड़बड़ी के कारण हुई है, तो ग्राहक की जिम्मेदारी जीरो होती है.
वहीं, अगर किसी थर्ड पार्टी की गलती से फ्रॉड हुआ है और इसमें न बैंक की गलती है और न ग्
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar