व्यापार

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

अगर आपका भी AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता है, तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.

इन दिनों बैंक के ग्राहकों की निजी और वित्तीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है.

ScarlettGroup नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने बैंक के ग्राहकों और कंपनी के अंदरूनी रिकॉर्ड तक पहुंच बना ली है.

इसमें कथित तौर पर आधार-पैन नंबर, KYC डॉक्यूमेंट, CIBIL स्कोर, बैंक स्टेटमेंट और लोन से जुड़ी जानकारी शामिल है.

हैकर्स ने बैंक को छह दिनों की डेडलाइन देते हुए कहा है कि अगर बैंक बातचीत नहीं करता है, तो कथित तौर पर चुराया गया डेटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा.

हालांकि, अभी इस डेटा लीक की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है और हैकर्स के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है.

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में क्या हुआ?

दरअसल, ScarlettGroup नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का संवेदनशील डेटा एक्सेस किया है.

इस मामले में सबसे पहले साइबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग अकाउंट H4ckmanac ने 30 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले की जानकारी दी.

इसके बाद ScarlettGroup ने एक काउंटडाउन जारी किया, जिसे उसने बातचीत की आखिरी तारीख बताया है. ग्रुप ने कुछ दस्तावेजों के धुंधले सैंपल भी दिखाए हैं.

हालांकि, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई है, यह अभी साफ नहीं है.

बैंक ने डेटा लीक पर क्या सफाई दी?

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने संभावित डेटा ब्रीच की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मामला उसके Salesforce ऐप से जुड़ा हो सकता है.

दरअसल, यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसे Salesforce मैनेज और होस्ट करता है.

बैंक के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर उसके व्हीकल फाइनेंस ग्राहकों से जुड़ी सीमित जानकारी मौजूद है.

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके मुख्य बैंकिंग सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।