राज्य

बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक

26 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट और नकदी के सुरक्षित परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक देहरादून में सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में बैंकिंग संस्थानों के समक्ष सुरक्षा संबंधी चुनौतियों, करेंसी चेस्ट की सुरक्षा, जाली भारतीय मुद्रा नोट से जुड़े मामलों तथा नकदी के सुरक्षित आवागमन के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य प्रशासन, कानून-प्रवर्तन एजेंसियों, करेंसी चेस्ट संचालित करने वाले बैंकों तथा राज्य में व्यापक शाखा नेटवर्क वाले अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आरबीआई कानपुर, देहरादून एवं केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति बैंकों, सुरक्षा सेवाओं के प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिससे बैंकिंग सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

संलग्न- बैठक की फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।