बैरन को कहां मारेंगे? ईरान ने ट्रंप के बेटे पर रखा 95 करोड़ का इनाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को ईरान की तरफ से धमकी दिए जाने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी स्टेट टेलीविजन पर टेलिकास्ट एक वीडियो में ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने की बात कही गई और उनके बारे में जानकारी देने के लिए 95 करोड़ रुपया के इनाम की घोषणा का दावा किया गया.
वीडियो में 20 वर्षीय बैरन की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी कथित ऑनलाइन गतिविधियों का जिक्र किया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी चैनल 3 पर टेलिकास्ट वीडियो का टाइटल Where to Kill Barron Trump है.
इसमें बैरन ट्रंप की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दिखाने का दावा किया गया. वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया कि बैरन की एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है. इसमें उनकी ऑनलाइन गेमिंग और बातचीत से जुड़े कुछ दावे भी किए गए हैं. 🚨Iran’s Regime Reportedly Places $10 Million Bounty on Barron Trump
Following the release of an IRGC-linked video appearing to track Melania Trump, Iranian state-affiliated media, including State TV Channel 3, reportedly released purportedly confidential information about...
pic.twitter.com/2gLrPTy5De — Global Osint (@GlobalOsintNew) August 23, 2026 पहले मेलानिया ट्रंप को लेकर भी आया था वीडियो यह पहली बार नहीं है, जब ईरानी स्टेट मीडिया से जुड़े किसी वीडियो में ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की बात सामने आई हो.
रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले एक वीडियो में मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने की धमकी का दावा किया गया था. उस वीडियो में मेलानिया के सार्वजनिक कार्यक्रमों, यात्रा और न्यूयॉर्क में उनकी गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें दिखाई गई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो के अंत में बैरन ट्रंप का भी जिक्र किया गया था.
ट्रंप परिवार की सुरक्षा कड़ी मेलानिया और बैरन ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है. ट्रंप परिवार से जुड़े प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है.
ऐसे में किसी वीडियो में परिवार के सदस्यों की गतिविधियों या सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जाना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर विषय हो सकता है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच आया मामला अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की बात कही है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी ईरान के खिलाफ नए आर्थिक दबाव अभियान की घोषणा की और इसे इकोनॉमिक डी-डे करार दिया है.
📡 स्रोत: NewsData.io