बैरसिया में 11 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी में होगा आयोजन, हितग्राहियों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
बैरसिया। नगरीय क्षेत्र बैरसिया में 11 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा। शिविर कलेक्टर की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में नगर के नागरिकों एवं हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने तथा समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिलेगी। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री, नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह, नगर के पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहेंगे। नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।