राज्य

बैतूल में ‘आंगन सेवा मिलन’ की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल में ‘आंगन सेवा मिलन’ की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर केंद्रित कार्यों की दी जानकारी, 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

बैतूल, सितंबर 27: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन सेवा मिलन’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला पंचायत सीईओ गणेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाया। आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

बैतूल जिले में यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर तक चलेगा।

-----------------

बाईट--दुर्गादास उइके,केंद्रीय राज्यमंत्री

बाईट--गणेश जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आंगन सेवा मिलन एक जिला स्तरीय कार्यक्रम है, जिसे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करना और बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर जागरूकता बढ़ाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ करने का प्रयास दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे आंगनवाड़ी कर्मियों की प्रेरणा बढ़ेगी, बच्च

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।