बैतूल में ‘आत्म-बोध से विश्व-बोध’ विषय पर व्याख्यान माला आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
युवाओं से किया संवाद
बैतूल, सितंबर 28: के विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में आत्म-बोध से विश्व-बोध विषय पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने सम्मानित किया। युवाओं और प्रबुद्ध-जनों से संवाद के दौरान भारतीय संस्कृति के सर्व-समावेशी चिंतन पर विचार रखे गए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीवन में परिवर्तन की शुरुआत बाहर से नहीं, बल्कि भीतर से होती है। उन्होंने आत्म संवाद से आत्म अनुभूति, आत्म समीक्षा और आत्म-बोध तक की क्रमिक यात्रा को जीवन के उद्देश्य और कर्तव्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को जानता है, तो परिवार, समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति अपने दायित्व को बेहतर समझ पाता है।
कार्यक्रम में मोहन नागर सहित साहित्य परिषद के पदाधिकारी और वरिष्ठजन मौजूद रहे।
---------
बाइट—दुर्गादास उइके, केंद्रीय मंत्री बाइट—मोहन नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष, मप्र जन अभियान परिषद