राजनीति

बैतूल में अल्प वर्षा से उत्पन्न स्थिति की केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल में अल्प वर्षा से उत्पन्न स्थिति की केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने की समीक्षा

अल्पवर्षा के बीच पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर जोर, कम पानी वाली फसलों के लिए किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

बैतूल जिले में अल्पवर्षा और जलाशयों में कम जलभराव को देखते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके की उपस्थिति में पेयजल, सिंचाई और फसल प्रबंधन की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जलाशयों में उपलब्ध पानी का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्णय लिया गया।

50 प्रतिशत से कम जलभराव वाले जलाशयों का पानी पेयजल और निस्तारी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, जल उपलब्धता के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कम पानी में होने वाली फसलों को प्रोत्साहित करने और संभावित पेयजल संकट वाले गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, जल निगम की परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

---------- बाईट:--दुर्गादास उइके केंद्रीय मंत्री

बाइट - हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मप्र

बाईट:--डॉ संजय सौरभ सोनवणे कलेक्टर बैतूल

-----------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।