राज्य

बैतूल- चोपना जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों की सराहनीय पहल, 17 प्राथमिक शालाओं को मिले 275 डेस्क-बेंच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल- चोपना जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों की सराहनीय पहल, 17 प्राथमिक शालाओं को मिले 275 डेस्क-बेंच

चोपना जन शिक्षा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की पहल से क्षेत्र की 17 प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए 275 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए गए। इससे इन विद्यालयों में डेस्क-बेंच की आवश्यकता की पूर्ति हो गई है।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट सहित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने चोपना जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस सामूहिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति शिक्षकों और समाज की ऐसी सहभागिता विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अन्य जनशिक्षा केंद्रों से भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता के माध्यम से विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।