खेल

बैतूल के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की पांचवीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की पांचवीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

बैतूल में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

बैतूल के क्रीड़ा परिसर हमलापुर में बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की पांचवीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 7 से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री उइके ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहने के साथ अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताएं विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित की जा रही हैं।

---------- बाईट दुर्गादास उइके केंद्रीय मंत्री

बाईट के के कहार खेल शिक्षक क्रीड़ा परिसर बैतूल

-------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।