बैतूल में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जयंती भी मनाई
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बैतूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोठी बाजार में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और नगर पालिका अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छता प्रहरियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सहभागिता की। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्वच्छ भारत के लक्ष्य को लेकर वर्ष 2014 से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
उन्होंने स्वच्छ और सुंदर वातावरण के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
बाइट:
दुर्गादास उइके, केंद्रीय मंत्री हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष