व्यापार

बैतूल जिले के शाहपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल जिले के शाहपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

बैतूल जिले के शाहपुर में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित इस मेले में 12 कंपनियों ने भाग लिया। लगभग 270 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 105 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें से तिरेपन अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया।

युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस मेले में रोजगार के साथ प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए गए। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ऑफर लेटर दिए गए। विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी रखी गई। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

------ बाइट डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, जिला रोजगार अधिकारी, बैतूल

--------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।