राज्य

बैतूल में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तपश्री स्टेडियम में शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तपश्री स्टेडियम में शिविर आयोजित

बैतूल जिले के चिचोली में सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तपश्री स्टेडियम में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 287 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिक्षा विभाग की योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा सुनीता पंद्राम और लवकेश मरकाम को स्कूटी प्रदान की गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाना है। विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

---------- बाइट: दुर्गादास उईके — केंद्रीय राज्यमंत्री

बाइट: गंगा सज्जन सिंह उईके — विधायक, घोड़ाडोंगरी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बैतूल जिले के चिचोली में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत तपश्री स्टेडियम में एक शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 287 आवेदन प्राप्त हुए और विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोगों को सीधे लाभ पहुँचाने का अवसर मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि उन्हें योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है, जिससे वे सही तरीके से लाभ उठा सकते हैं और सामाजिक-आ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।