बैतूल में नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
माय भारत द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बैतूल में नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ ओपन ऑडिटोरियम से किया गया। केंद्रीय मंत्री डीडी उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा शिवाजी चौक, मेजर ध्यानचंद चौक, अंबेडकर चौक, कारगिल चौक और पोस्ट ऑफिस होते हुए वापस ओपन ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
बाइट: दुर्गादास उइके, केंद्रीय मंत्री
-------
5 लोअर हेडर
बैतूल में नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा
‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजन
युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
ओपन ऑडिटोरियम से शुरू हुई जागरूकता पदयात्रा