राज्य

बैतूल : संभागीय डाक अदालत का आयोजन 7 सितंबर को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल :  संभागीय डाक अदालत का आयोजन 7 सितंबर को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा

संभागीय डाक अदालत 7 सितंबर को बैतूल : संभागीय डाक अदालत का आयोजन 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि डाक सेवाएं, काउंटर सेवाएं, बचत बैंक, मनी ऑर्डर आदि से संबंधित शिकायत, याचिका या विवाद इस डाक अदालत में लिए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता जो इस डाक अदालत में अपना प्रकरण रखना चाहते है वे अपनी शिकायत/याचिका अपने मोबाइल नंबर सहित ई-मेल के माध्यम dochhindwara.mp@indiapost.gov.in पर "DIVISIONAL DAK ADALAT OF SEPTEMBER 2026" विषय सहित अधीक्षक डाकघर छिंदवाडा संभाग छिंदवाड़ा-480001 को भिजवाना सुनिश्चित करें।

इस डाक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण उक्त ईमेल आईडी पर 31 अगस्त तक भेजना अनिवार्य है।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।