बैतूल में ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ और स्वास्थ्य जांच की सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आमला में आयोजित शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण के निर्देश
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत करुणा राजू उईके और अर्पणा धुर्वे को मिली स्कूटी
सिकलसेल-टीबी समेत कई स्वास्थ्य जांचें हुईं
बैतूल अक्टूबर 04: सेवा संकल्प अभियान के तहत बैतूल जिले में 3 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किए गए। आमला में आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सिकलसेल, टीबी, मलेरिया, रक्त की कमी, पोषण और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत करुणा राजू उईके और अर्पणा धुर्वे को स्कूटी वितरित की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
----------
बाइट – दुर्गादास उईके, केंद्रीय राज्यमंत्री
बाइट – मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद