अपराध

बाजपट्टी में अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्डे में पलटी:4 घायल, एक की हालत गंभीर; चालक के शराब के नशे में होने से हादसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाजपट्टी में अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्डे में पलटी:4 घायल, एक की हालत गंभीर; चालक के शराब के नशे में होने से हादसा

सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सोलहा पुल (बाबा पुल) के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। घायलों की पहचान सीतामढ़ी जिले के कोयली नानपुर निवासी राजू पासवान, उमाशंकर चौधरी, प्रमोद महतो और रमेश सहनी के रूप में हुई है। ये सभी बाजपट्टी थाना क्षेत्र के धरहरवा में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद वे शराब पीने के लिए नेपाल के कटैया बॉर्डर गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम बाजपट्टी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ई-रिक्शा को गड्ढे से निकालकर थाने ले जाया गया। बाजपट्टी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।