व्यापार

कल बाजार खुलने से पहले देख लें शेयरों की ये लिस्ट, सही दांव कराएगा तगड़ी कमाई!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कल बाजार खुलने से पहले देख लें शेयरों की ये लिस्ट, सही दांव कराएगा तगड़ी कमाई!

कल से एक नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

इन पर सही तरीके और सूझबूझ से लगाया गया दांव तगड़ी कमाई करा सकता है इसलिए कल कारोबार के दौरान इन शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर बनी रहेगी. आइए कल फोकस में रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में एक नजर डालते हैं:-

Manipal Health Enterprises

मणिपाल हॉस्पिटल को चलाने वाली इस कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, मणिपाल हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किए गए 5,310 करोड़ के लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर का पूर्ण रूप से भुगतान (Redeem) कर दिया है.

यह कदम कंपनी की लिस्टिंग के बाद की वित्तीय रणनीति का एक हिस्सा है, जिसका मकसद बैलेंस शीट को मजबूत करना है. कंपनी के इस गतिविधि का असर कल इसके शेयरों में दिख सकता है.

Mazagon Dock Shipbuilders

डिफेंस सेक्टर की इस नवरत्न पीएसयू ने शुक्रवार, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में एक विशाल ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए नेशनल शिपबिल्डिंग एंड हेवी इंडस्ट्रीज पार्क-AP (NSHIP-AP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए.

इसके तहत अगले पांच से सात सालों में करीब 45,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे आंध्र प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

Lenskart Solutions

आईवियर रिटेलर Lenskart Solutions Ltd में लगभग 2,047.4 करोड़ की ब्लॉक डील होने वाली है, जिसमें Platinum Jasmine A 2018 Trust 682.45 रुपे प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शेयर बेच रहा है.

यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 706.60 रुपये से करीब 3.5% डिस्काउंट पर है. इससे स्टॉक के कल दबाव में रहने की संभावना है.

Maruti Suzuki India

ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने 'ऑटो ग्रीन मिशन' के तहत Swift, Dzire और Baleno मॉडल्स के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें CNG पावरट्रेन को ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ जोड़ा गया है.

बढ़ते इनपुट कॉस्ट के बीच कंपनी की इस नई वॉल्यूम-ड्रिवेन रणनीति पर कल निवेशकों की नजर रहेगी.

Nibe

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।