‘बाजीगर’ में निभाया शाहरुख के बचपन का रोल, अब एक्टिंग छोड़कर क्या कर रहे हैं?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुमीत पाठक उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा.
उन्होंने कम उम्र में ही बाजीगर फिल्म में शाहरुख खान के बचपन का रोल करके फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया. लेकिन अब वो एक्टिंग की दुनिया में कहीं दिखाई नहीं देते.
बाजीगर से शुरू हुआ था फिल्मी सफर
सुमीत पाठक ने साल 1992 में आई फिल्म एक लड़का एक लड़की से बाल कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके अगले ही साल उन्हें बाजीगर में काम करने का मौका मिला.
फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के किरदार अजय मल्होत्रा के बचपन का रोल किया था.
फिल्म में उनका छोटा - सा ही रोल था, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का ध्यान खींचा. इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
इसके बाद सुमीत ने कई फिल्मों में काम किया और बतौर बाल कलाकार अपनी पहचान बनाई.
इन फिल्मों में भी किया काम
बाजीगर के बाद सुमीत पाठक ने 1994 में आई फिल्म इक्के पे इक्का में काम किया.
इसके बाद 1996 में वह राजकुमार और माहिर नामक फिल्मों में दिखाई दिए. एक्टिंग के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और ट्रेनिंग भी जारी रखी. उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ ड्रामा से ट्रेनिंग ली.
इसके अलावा उन्होंने क्लासिकल डांस भी सीखा था.
बड़े होने के बाद भी सुमीत ने एक्टिंग करना नहीं छोड़ा. साल 2002 में वह सलमान खान की फिल्म तुमको न भूल पाएंगे में नजर आए.
इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के भाई की भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2004 में आई फिल्म टार्जन: द वंडर कार में भी उन्होंने काम किया.
<p style="text-align: jus
📡 स्रोत: ABP Live Film