बकरी पालन से बदली सुल्तान बी की जिंदगी, मासिक आय बढ़कर 10 से 12 हजार रुपये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्राम सतोरनिया की श्रीमती सुल्तान बी के लिए बकरी पालन परिवार की आजीविका को मजबूत करने का जरिया बन गया है। कभी 2 से 3 हजार रुपये की मासिक आय में परिवार की जरूरतें पूरी करने वाली सुल्तान बी अब प्रतिमाह करीब 10 से 12 हजार रुपये अर्जित कर रही हैं। वर्ष 2025-26 में उन्हें मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन विभाग की बकरी इकाई योजना का लाभ मिला।
योजना के तहत उन्होंने 10 बकरियां और एक बकरा खरीदकर व्यवस्थित रूप से बकरी पालन शुरू किया। सुल्तान बी ने बकरियों की नियमित देखभाल और बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया, जिससे उनकी संख्या बढ़कर करीब 18 से 20 हो गई। आय में वृद्धि से परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिली और बकरी पालन उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन गया।
परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ सुल्तान बी अब अन्य ग्रामीण पशुपालकों की मदद भी कर रही हैं। वे आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘पशु सखी’ के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन देती हैं। सुल्तान बी की कहानी शासकीय योजना से मिले सहयोग और उनके प्रयासों से आए बदलाव का उदाहरण है।
बकरी पालन से आय बढ़ने के साथ उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है और अब ‘पशु सखी’ के रूप में अन्य ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को भी मार्गदर्शन दे रही हैं।
----- 5 लोअर हेडर
बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं सुल्तान बी
मासिक आय बढ़कर 10 से 12 हजार रुपये हुई
10 बकरियों और एक बकरे से शुरू किया था पालन
बकरियों की संख्या बढ़कर 18 से 20 तक पहुंची
‘पशु सखी’ बनकर ग्रामीण पशुपालकों को दे रही मार्गदर्शन