मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

'बंटवारा 1947' में सनी देओल लीड रोल में हैं और खूब तारीफ बटोर रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू भी मिले. इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल जैसे स्टार्स ने भी बखूबी परफॉर्म किया. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिनों में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर कौनसे रिकॉर्ड बनाए.

'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म को 6,771 शोज मिले. फिल्म को 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने चार दिन में टोटल 28.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 33.95 करोड़ कमाए. फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में 75 लाख की कमाई की. वहीं 4 दिन में टोटल 6.25 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि फिल्म ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म को पहले दिन 8721 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 15 परसेंट रही. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए. फिल्म को इंडिपेंडेंस डे का फायदा मिला. फिल्म को दूसरे दिन 8,071 शोज मिले और 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 7239 शोज मिले और 22 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- 'बंटवारा 1947 के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

'गदर: एक प्रेम कथा' को पछाड़ा

सोमवार की कमाई की बात करें तो 'बंटवारा 1947' ने सनी देओल की दो फिल्मों को पछाड़ दिया. 'बंटवारा 1947' ने सोमवार को 2 करोड़ कमाए. वहीं 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' ने चौथे दिन1.58 करोड़ का बिजनेस किया थ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।