बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है. सूर्या की एक्टिंग छा गई है. फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ ग्रॉस की कमाई की थी. मेकर्स ने खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट शेयर कर लिखा- ये हैं संजय विश्वनाथ और उनकी कामयाबी. सिर्फ 4 दिनों में दुनियाभर में 150 करोड़ ग्रॉस की कमाई.
'विश्वनाथ एंड सन्स' का डे वाइज कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.35 करोड़ की कमाई थी. फिल्म को 5,034 शोज मिले. फिल्म को 42.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन फिल्म को 5,157 शोज मिले. फिल्म को 59 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 20.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 4,876 शोज मिले. फिल्म को 53.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को चौथे दिन 4,962 शोज मिले और 27.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
ये भी पढ़ें- आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्रीमैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
<div style="background-color: #f4f4f4; border-radiu
📡 स्रोत: ABP Live Film