बलदेव छठ पर दाऊजी महाराज की भव्य झांकी निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वॉयस ऑफ क्रांति के लिए वरिष्ठ पत्रकार नीरज वर्मा की रिपोर्ट
सबलगढ़। बलदेव छठ के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान दाऊजी महाराज की भव्य झांकी निकाली गई। दाऊजी महाराज मंदिर कटरा से शुरू हुई झांकी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
झांकी के शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक भगवान दाऊजी महाराज के दर्शन किए। जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों द्वारा झांकी का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
बलदेव छठ के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और भगवान दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
सबलगढ़, जिला मुरैना से वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट।