बालाघाट के 1104 गांवों में 31 अक्टूबर तक विशेष शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को आबादी भूमि के स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर 25 से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी 1104 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार कृष्णा नायक के अनुसार, जिले की 12 तहसीलों में 503 पटवारी शिविरों के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं।
योजना के तहत एक लाख 43 हजार 488 प्लाटों की निःशुल्क रजिस्ट्री कर दो लाख 82 हजार 747 हितग्राहियों को दस्तावेज वितरित किए जाने हैं। 25 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक 19 हजार 175 दस्तावेज वितरित किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीणों को संपत्ति के अधिकार संबंधी प्रमाण मिलेंगे और भूमि विवादों के निराकरण में भी सहायता मिलेगी।
------- बाइट कृष्णा नायक तहसीलदार बालाघाट
बाइट तृप्ति कटरे पटवारी अमेडा बालाघाट बाइट आनंद राव उइके अमेडा बालाघाट
बाइट रविंद्र लिल्हारे अमेडा बालाघाट - बालाघाट के 1104 गांवों में 31 अक्टूबर तक विशेष शिविर
स्वामित्व योजना में आबादी भूमि की रजिस्ट्री निःशुल्क
जिले के 2 लाख 82 हजार 747 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
25 अक्टूबर तक 19 हजार 175 दस्तावेज वितरित