राज्य

बालाघाट- 26 टीबी मुक्त पंचायतों का जिला स्तरीय समारोह में किया गया सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बालाघाट- 26 टीबी मुक्त पंचायतों का जिला स्तरीय समारोह में किया गया सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली से किया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बालाघाट के जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।

सम्मानित 26 पंचायतों में विकासखंड बैहर से पटवा, घुईटोला, धीरी एवं खोलवा, बालाघाट से खैरी, खुटिया एवं हरदोली, बिरसा से जगला एवं भीमलाट, खैरलांजी से गुडरूघाट, किरनापुर से बम्हणी, भुवा, बोरगांव एवं जानवा, लालबर्रा से बल्हारपुर, बागदेही, बांदरी, लामता से साकरी एवं घुनाड़ी, लांजी से सर्रा एवं सिंगोला, परसवाड़ा से हर्राभट एवं डुडगांव, वारासिवनी से बघोली एवं मोहगांव तथा उमरवाड़ा शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं माय भारत वॉलिंटियर्स द्वारा टीबी मरीजों को फूूड वॉस्केट वितरित कर पोषण सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार में सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़े सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, माय भारत के युवा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश’ कार्यक्रम के तहत बालाघाट में 26 टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर टीबी से मुक्ति के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया, जहाँ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया और अन्य प्रमुख राजनेताओं ने हिस्सा लिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि ग्रामीण पंचायतों में टीबी नियंत्रण में ठोस प्रगति हो रही है और सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि टीबी के प्रति जागरूकता ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।