बालाघाट के 40 गांवों में स्वास्थ्य सर्वे जारी, 3890 लोगों की जांच; 209 मरीज डिस्चार्ज
बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर स्वास्थ्य सर्वे और उपचार कर रही हैं। कुंडेकसा, कोरका और बोंदारी सहित 40 गांवों में 24 अगस्त तक 3890 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।
सर्वे के दौरान 322 मलेरिया, 158 दस्त, 156 शरीर पर दाने के साथ बुखार और 177 चर्म रोग से प्रभावित मरीज मिले हैं। इन बीमारियों समेत कुल 813 मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 576 मरीजों का घर पर उपचार किया गया, जबकि 237 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती मरीजों में से अब तक 209 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 28 मरीजों का उपचार जारी है। 24 अगस्त को 8 नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए और उपचार के बाद 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है।
प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। मरीजों की जांच, उपचार और जरूरत के अनुसार अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। 5 Lower Headers बालाघाट के 40 गांवों में स्वास्थ्य सर्वे और उपचार जारी
3890 लोगों की जांच में 813 मरीज मिले 237 मरीज अस्पताल में भर्ती, 209 स्वस्थ होकर लौटे घर मलेरिया के 322 और दस्त के 158 मरीज मिले अस्पताल में भर्ती 28 मरीजों का उपचार जारी, सभी खतरे से बाहर