राज्य

बालाघाट- अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 4500 किलो लाहन जब्त

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बालाघाट- अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 4500 किलो लाहन जब्त

कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आज मंगलवार को ग्राम गोरेघाट में डेम किनारे और जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के लिए रखा करीब 4500 किलो लाहन जब्त कर नष्ट किया। लाहन करीब 200 बोरों में रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।