बालाघाट के गर्रा में ई-लायब्रेरी का उद्घाटन, 124 करोड़ 6 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले—तीन साल में प्रदेश का कोई मजरा-टोला सड़क से वंचित नहीं रहेगा; 62 कार्यों की मिली सौगात, पंचायतों से नियमानुसार कर वसूलकर आय बढ़ाने की अपील।
बालाघाट, अक्टूबर 23: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बालाघाट के गर्रा में ई-लायब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 124 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मंत्री ने जिला सरपंच संघ के सम्मेलन को भी संबोधित किया।
उन्होंने पंचायतों से नियमानुसार कर वसूलकर आय बढ़ाने की अपील की। मंत्री पटेल ने कहा कि अगले तीन साल में प्रदेश का कोई भी मजरा-टोला सड़क से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नए मापदंड निर्धारित किए हैं, जिनके अनुसार 20 मकान, 100 की आबादी अथवा 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र वाले बसाहटों तक पक्की सड़क पहुंचाने का लक्ष्य है।
सांसद भारती पारधी ने गर्रा में ई-लायब्रेरी शुरू करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 और 2 के अंतर्गत कुल 62 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
---
बाइट प्रहलाद पटेल पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री मप्र