बालाघाट: ICMR ने सौंपी रिपोर्ट, पता चल गया कैसे हुई बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत, 20 अगस्त से विशेष अभियान

Balaghat News: बालाघाट के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत के मामले में आईसीएमआर की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. बच्चों की मौत की मुख्य वजह मलेरिया और मीजल्स संक्रमण पाई गई है. नियमित टीकाकरण से छूटे इन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आगामी 20 अगस्त से क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP