बालाघाट- मानसिक स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा पर कार्यक्रम आयोजित

शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आज मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. देवराज चैरे ने अक्षय ऊर्जा के स्रोतों एवं महत्व की जानकारी दी।
अनिभा शरणागत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव से निपटने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।